Pratapgarh Kunda News: होम्योपैथिक चिकित्सालयों में रोपे गए पौधे

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ में रविवार को होम्योपैथिक चिकित्सालयों पर 'पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे रोपे गए। इस अभियान में औषधीय गुणों वाले पौधों को प्राथमिकता दी गई, जैसे कि कास्टस इग्नियस। यह अभियान जिले के विभिन्न होम्योपैथिक चिकित्सालयों में आयोजित किया गया।

Pratapgarh Kunda News: होम्योपैथिक चिकित्सालयों में रोपे गए पौधे

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार भारतीय ने बताया कि रविवार को जिले के होम्योपैथिक चिकित्सालयों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे गए। इनमें औषधीय गुणों वाले पौधों को प्राथमिकता दी गई। जैसे परानूपुर में कास्टस इग्नियस का पौधा रोपा गया। इसी तरह नरहरपुर, शेखूपुर, जगेशरगंज, राजापुर, राहाटीकर, करेंटी, कुंभापुर, नरायनपुर खुर्द व करैला स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालयों में पौधरोपण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।