ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाया पौधा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाया पौधा

राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र कालाकांकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय पोषण माह अभियान को धार दी गई। पौधरोपण...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाया पौधा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 18 Sep 2021 04:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कुंडा। राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र कालाकांकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय पोषण माह अभियान को धार दी गई। पौधरोपण करने के साथ पोषण वाटिका के लिए पौधे भी वितरित किए गए।

कृषि विज्ञान केन्द्र और इफको फूलपुर प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आईसीएआर, आईआईएमआर हैदराबाद से प्रसारित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। संगोष्ठी में केन्द्र प्रभारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने खाद्य सुरक्षा व पोषण के लिए मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि खानपान व स्वास्थ्य की बदलती स्थितियों के बीच पोषक अनाजों का विशेष महत्व है। इफको फूलपुर के प्रबंधक महेन्द्र सिंह राणा ने किसानों को उन्नत बीज चयन का मशविरा दिया। रायसनिक उर्वरकों से बचने की सलाह दी। किसानों व महिलाओं को रबी सीजन में गृह वाटिका के लिए बीज किट का वितरण किया। इस मौके पर स्वाती दीपक दुबे, नवीन कुमार सिंह, भाष्कर शुक्ला, अवधेश कुमार सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, प्रशान्त उपाध्याय, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें