अनियंत्रित पिकअप पलटी, 12 लोग घायल
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पर निशान चढ़ाने के बाद घर लौटते समय एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कुंडा, संवाददाता। बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पर निशान चढ़ाकर देर रात घर लौटे रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें पिकअप सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वाहन को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। लालगंज अझारा के रामपुर बटोली गांव के लोग शुक्रवार को हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित बाबा हौदेश्वर नाथ मंदिर पर भगवान भोले नाथ का निशान चढ़ाने गए थे। उनके साथ लालगंज अझारा, संग्रामगढ़ के लोग भी रहे। निशान चढ़ाने के बाद देररात घर लौटते समय जैसे ही वह लोग कुंडा कोतवाली क्षेत्र के विदासिन गांव के सामने पहुंचे।
अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने वाहन को सीधकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सभी घायलों को सीएचसी भेजा। घायल में लालगंज अझारा निवासी शिवमंगल का 43 वर्षीय बेटा रज्जन, उसकी 40 वर्षीय पत्नी मीना, 22 वर्षीय बेटी अंशिका, अंकित की 14 वर्षीय बेटी प्रिया, रामपुर बटोली निवासी शिवदास की पत्नी विपाता, मनोज की 35 वर्षीय पत्नी सीमा, जगेसर की 44 वर्षीय पत्नी राजकुमारी, मनोज का 13 वर्षीय बेटा अनूप, द्वारिका की 55 वर्षीय पत्नी राजपती, भटनी गांव निवासी भोला की 60 वर्षीय पत्नी बिट्टन शामिल रही। जबकि संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे निहाल सिंह गांव निवासी शिव कुमार की 35 वर्षीय पत्नी शिवपती, दुखीपुर गांव निवासी राधेश्याम पटेल का 25 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र पटेल घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरो ने प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



