फोटोग्राफर के गले में चाकू से वार, जीभ काटने का प्रयास
Pratapgarh-kunda News - रानीगंज कैथौला में एक युवक ने दो साल पहले के समारोह की फोटो और वीडियो न देने पर फोटोग्राफर अमरजीत सरोज पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने उसके गले और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुँचाईं। अमरजीत को प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। दो साल पहले आयोजित समारोह की फोटो, वीडियो न देने से नाराज युवक ने फोटोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। गले और चेहरे पर गंभीर घाव करने के साथ उसकी जीभ काटने का प्रयास किया। इस प्रयास में उसका होंठकर कट गया। घायल को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई गांव निवासी 30 वर्षीय अमरजीत सरोज फोटोग्राफी करता है। गांव के ही राकेश कुमार सरोज ने दो साल पहले अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम की फोटो खींचने के लिए उसे बुक किया था।
अब तक वह फोटो और वीडियो नहीं दे सका। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अमरजीत शुक्रवार शाम खेत से लौट रहा था तो राकेश सरोज ने अपने एक साथी के साथ उसे गांव के बाहर रोक लिया। उसके गले, चेहरे के साथ कई जगह चाकू वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उसकी जीभ काटने का प्रयास किया। जीभ तो नहीं कटी लेकिन उसका होंठकर कटकर लटक गया। शोर पर आसपास के लोग पहुंचे और घायल को लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मामले में घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार सिंह ने बताया कि किसी कार्यक्रम की फोटो न देने के कारण युवक को घायल किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


