Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsPandit Deendayal Arogya Pashu Mela Held in Pathtahiya Khurd Village
मेले में बीमार मवेशियों का किया गया इलाज

मेले में बीमार मवेशियों का किया गया इलाज

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - पटहटिया खुर्द गांव में मंगलवार को पंडित दीनदयाल आरोग्य पशु मेले का आयोजन हुआ। इसमें पशुपालकों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। पशु चिकित्सक डॉ. रामकुमार यादव ने पशुओं की समय पर जांच और टीकाकरण की आवश्यकता...

Tue, 30 Sep 2025 06:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

सुवंसा। इलाके के पटहटिया खुर्द गांव में मंगलवार को पंडित दीनदयाल आरोग्य पशु मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचे। पशु चिकित्सक डॉ. रामकुमार यादव ने बताया कि समय-समय पर पशुओं की जांच और टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पशुओं में होने वाली बीमारियों की समय रहते पहचान और रोकथाम से ही नुकसान से बचा जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से लंपी रोग पर कहा कि यह एक संक्रामक बीमारी है, जो तेजी से फैलती है। इससे बचाव के लिए पशुपालकों को सफाई पर ध्यान देना चाहिए। पशुओं को गंदगी से दूर रखना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेले में ग्राम प्रधान सुरेश यादव, रानीगंज संडीला के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, राजपति, इंद्रमणि मौजूद रहे।