ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाअध्यक्ष का एक, महामंत्री के लिए दो नामांकन

अध्यक्ष का एक, महामंत्री के लिए दो नामांकन

दि डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर एक और महामंत्री पद के लिए दो नए लोगों ने नामांकन किया। अब तक अध्यक्ष पद के लिए...

अध्यक्ष का एक, महामंत्री के लिए दो नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 27 Nov 2020 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दि डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर एक और महामंत्री पद के लिए दो नए लोगों ने नामांकन किया। अब तक अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है।

नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को दूसरे दिन अध्यक्ष के लिए रामचंद्र सिंह ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार सिंह व विजयपाल सिंह ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ लाल सुरेंद्र प्रताप सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुजीब खान ने नामांकन किया। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री पद के लिए राजशेखर सिंह व कार्यकारिणी सदस्य के लिए राममूर्ति सिंह ने नामांकन किया। एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जयनारायण सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे से मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें