शिक्षक की हत्या में एक आरोपित गिरफ्तार
जमीन के विवाद में हुई शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। चार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही...

जमीन के विवाद में हुई शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। चार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
कंधई थाना क्षेत्र के परमीपट्टी निवासी उदयराज तिवारी का बड़ा बेटा विवेक मेरठ के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक था। वह घर आया था। पांच मई की शाम विवादित जमीन पर दीवार बनाने से मना करने पर विपक्षियों ने विवेक तथा उसके भाई अभिषेक व आलोक पर लोहे की रॉड व फावड़े से हमला बोल दिया था। गंभीर हालत में प्रयागराज से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में विवेक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उदयराज की तहरीर पर प्रेमचंद, बजरंग, विकास, अवनीश व सुरेंद्रमणि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार रात पुलिस ने प्रेमचंद को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कंधई एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि बहुत जल्द फरार आरोपित पुलिस की गिरफ्त मे होंगे।
