ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडानवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को एक समारोह में शपथ दिलाई गई। समारोह में मीडिया व...

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 10 Apr 2021 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को एक समारोह में शपथ दिलाई गई। समारोह में मीडिया व साहित्य जगत से से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।

शनिवार दोपहर शहर के प्लाजा पैलेस में सम्पन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होली मिलन से की गई। मौजूद लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में संरक्षक हरिप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा, अशोक कुमार सिंह, पंकज मिश्र, अमर केसरवानी, जगमीत सिंह सलूजा, तुषार खंडेलवाल व कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे। अंत में मीडियाकर्मियों व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। संचालन संजीव आहूजा ने किया। आयोजन में प्रदीप खंडेलवाल, शरद केसरवानी, मंजीत सिंह गोविंद, संदीप रावत, संजय त्रिपाठी, सौरभ सिंह, सर्वजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें