
सड़क हादसे में नौ लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Pratapgarh-kunda News - रायबरेली में अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को सीएचसी भेजा गया। कई लोग बाइक से जा रहे थे जब उन्हें वाहनों ने टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल पवन सिंह को प्रयागराज रेफर किया गया है।
अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी भेजा गया। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र स्थित अरखा गांव निवासी रवीन्द्र सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सुमन सिंह कुंडा इलाके में वाहन की टक्कर से घायल हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सन्तलाल गौतम का 26 वर्षीय बेटा नीरज कुमार बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कौशाम्बी जनपद के सुल्तानपुर भावा गांव निवासी सहवेज मिर्जा का 23 वर्षीय बेटा कासिम मिर्जा बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। लखनऊ आलमबाग थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मुहल्ला निवासी राजेन्द्र प्रसाद का 48 वर्षीय बेटा मोहन कुमार वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
कोतवाली के रायपुर भरखी गांव निवासी शिवराज यादव का 24 वर्षीय बेटा शुभम यादव वाहन की टक्कर से घायल हो गया। पुरवियन का पुरवा गांव मुहल्ला निवासी राम विशाल यादव का 28 वर्षीय बेटा अमर यादव बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। मानिकपुर के तरदीपुर गांव निवासी राम अचल यादव का 24 वर्षीय बेटा रितेश यादव बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नगर पंचायत के रानी माहेश्वरी नगर मुहल्ला निवासी अरुण कुमार केसरवानी का 24 वर्षीय बेटा दिव्यांशु केसरवानी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नगर पंचायत के पशु चिकित्सालय कुंडा के रहने वाले सुरेन्द्र बहादुर सिंह का 45 वर्षीय बेटा पवन सिंह शुक्रवार की रात दावत से लौटते समय बाईपास कुंडा में वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी पवन सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




