ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडानवविवाहिता प्रेमी के साथ भागी

नवविवाहिता प्रेमी के साथ भागी

कंधई थानाक्षेत्र के अमसौना गांव से नवविवाहिता गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ रविवार देर शाम फरार हो गई। घटना की जानकारी जब ससुराल पक्ष के लोगों को...

नवविवाहिता प्रेमी के साथ भागी
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 06 Dec 2021 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मदाफरपुर। कंधई थानाक्षेत्र के अमसौना गांव से नवविवाहिता गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ रविवार देर शाम फरार हो गई। घटना की जानकारी जब ससुराल पक्ष के लोगों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो उन्होंने खोजबीन की। बाद में तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी एक युवक की शादी 24 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। आरोप है कि नवविवाहिता रविवार शाम घर की छत से साड़ी के फंदे के सहारे उतरी और प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते समय उसने ससुराल से लाखों के गहने व सामान भी उठा ले गई। घटना के समय ससुराली जान नहीं थे। विवाहिता के ससुराल वाले आधा घंटे बाद जब घर पहुंचे तो वह गायब थी। उसके कमरे में जाकर देखा तो बक्से में रखे जेवर नहीं थे। पहले तो ससुराल पक्ष के लोग उसकी खोजबीन करने में जुटे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार परेशान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही विवाहिता के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। एसओ कंधई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें