Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsNew Public Bus Service Launch in Pratapgarh to Curb Illegal Transport
तहसीलों के रूट पर नये साल में शुरू हुआ जनता बसों का संचालन

तहसीलों के रूट पर नये साल में शुरू हुआ जनता बसों का संचालन

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में डग्गामारों पर रोक लगाने के लिए निगम ने जनता बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। शनिवार से तीन बसें कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज, अमेठी, और बादशाहपुर रूट पर चलेंगी। पंद्रह साल पुरानी बसों की मरम्मत के बाद दस नई जनता बसें अलग-अलग रूट पर संचालित की जाएंगी।

Jan 10, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

अब डग्गामारों पर शिकंजा कसने के लिए निगम ने जिले में तहसीलों के रूट पर जनता बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि, कम किराया में ही अलग-अलग समय पर यह बसें लोगों का सफर पूरा कराएंगी। शनिवार से तीन जनता बसों का संचालन शुरू होने से दो रूट के यात्रियों को सहूलियत होगी। प्रतापगढ़ डिपो की ओर से कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज, अमेठी, बादशाहपुर रूट के लिए जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी दो माह पहले की गई थी। प्रयागराज के माघमेले की शुरुआत के बाद निगम ने शनिवार से पहले चरण में तीन बसों का संचालन शुरू कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि बसपा सरकार में निगम जिले में तहसीलों के रूट पर शटल बस सेवा का संचालन कर राजस्व जुटा रहा था। पुराने फार्मूले से राजस्व का फायदा होने की उम्मीद है। जनता बसों का संचालन शुरू करने के लिए रूटमैप बनाकर प्रयागराज क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा गया है। शनिवार को प्रतापगढ़ डिपो से बादशाहपुर के लिये दो व जेठवारा, बाघराय, बिहार बाजार, श्रृंगवेरपुर, प्रयागराज तक सफर पूरा कराने के लिये तीन जनता बसों का संचालन शुरू हुआ। पंद्रह वर्ष पुरानी बसों की केंद्रीय कार्यशाला में हुई मरम्मत दरसअल रोडवेज निगम ने पंद्रह साल पुरानी बसों की मरम्मत कानपुर केंद्रीय कार्यशाला में कराई है। जनपद में अलग-अलग रूट पर दस जनता बसों का संचालन किया जाएगा। कार्यशाला से मरम्मत के बाद आठ बसों की आपूर्ति इसी माह प्रतापगढ़ डिपो पर होगी। हालांकि ऐसी बसों की एक दिन में अधिकतम यात्रा का मानक 200 किलोमीटर तक किया जायेगा।