बेटे संग भांजी की ससुराल पहुंचा, 10 लाख के जेवर लेकर फरार

Feb 27, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - पट्टी क्षेत्र की नव विवाहिता कोमल ने अपने मामा हरिशंकर और उसके बेटे पर 10 लाख से अधिक के गहने चुराने का आरोप लगाया है। मामा मिलने आए थे और गहने देखने के बहाने उन्हें लेकर फरार हो गए। कोमल ने पुलिस में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटे संग भांजी की ससुराल पहुंचा, 10 लाख के जेवर लेकर फरार

पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के के बेसार निवासी नव विवाहिता भांजी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने मामा और उनके बेटे पर 10 लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार हो जाने की शिकायत की है। पीड़िता कोमल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि ससुराल में मिलने आए मामा व उसका बेटा लाखों के सोने चांदी जेवरात देखने के बहाने लेकर फरार हो गए हैं। बेसार निवासी पंकज चौरसिया की शादी हाल ही में कोमल के साथ संपन्न हुई है। कोमल अधिकतर अपने मामा हरिशंकर चौरसिया निवासी लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के यहां रहती थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह मामा हरिशंकर व उसका बेटा लाल साहब मिलने के लिए कोमल की ससुराल आए।

शादी में दिए गए सोने चांदी के गहने को दिखाने की बात कही। कोमल ने सोने चांदी के गहनों से भरा बैग मामा के सामने रखा। वह उनके लिए चाय लेने के लिए कमरे में चली गई। लौट कर आई तो देखा कि मामा व उसका बेटा दोनों घर से गायब थे। फोन लगाने पर मामा उसका फोन नहीं उठा रहा है। जब मामा का कहीं नहीं पता चला तो कोमल अपने पति पंकज के साथ गहनों की रसीद लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।