Pratapgarh Kunda News: पेड़ के विवाद में भाई-बहन को पीटा, चार पर केस
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के बसहीपुर गांव में सोनू पटेल ने पुलिस को बताया कि दो अक्तूबर को छत पर नीम की डाल छांटते समय पड़ोसियों ने उसे पीटा। जब उसकी बहन प्रीती ने बीच-बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। सोनू की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के बसहीपुर गांव निवासी सोनू पटेल पुत्र भुवाल पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे घर की छत पर आई नीम की डाल की छंटाई कर रहा था। तभी पड़ोसी गालियां देते हुए उसे पीटने लगे, बहन प्रीती ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटे और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित सोनू पटेल की तहरीर पर पुलिस ने रामफल, विनीत, परहिन, श्वेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


