जन समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Apr 09, 2026 03:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम को जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को आजीविका का साधन मुहैया कराने, और एक प्रदेश एक कोर्स की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

प्रतापगढ़। राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जन समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने, गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को सरकार की ओर से आजीविका का साधन मुहैया कराने की मांग की गई है। इसके अलावा अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद की ओर से एक प्रदेश एक कोर्स की व्यवस्था सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू करने, घरौनी की समस्या का समाधान करने आदि मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष उमेश कुमार एडवोकेट आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


