Pratapgarh Kunda News: एनसीसी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने बहाया पसीना
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: पट्टी के स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी में प्रवेश के लिए 57 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 36 ने शारीरिक और लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया। कर्नल अतुल तिवारी और अन्य अधिकारियों की देखरेख में परीक्षा हुई, जिसमें 22 छात्रों का चयन किया गया।

Pratapgarh Kunda News: पट्टी। स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने शारीरिक और लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। कर्नल अतुल तिवारी, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश्वरी प्रसाद, नायब सूबेदार रविन्दर काले, रविशंकर सिंह, सीएचएम भूपेंद्र सिंह, हवलदार सुरजीत सिंह, पौरुष प्रताप के नेतृत्व में नाप, दौड़ और लिखित परीक्षा हुई। एनसीसी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि 22 सीट के सापेक्ष 57 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 36 छात्र-छात्राओं ने नाप, दौड़ और लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसमें 22 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


