गांजा और नकदी के साथ युवक को पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - नवाबगंज पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को गांजा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को पकड़ा, जिसके पास 1 किलो 150 ग्राम गांजा और 600 रुपये बरामद हुए। आरोपी को एनडीपीएस के तहत थाने लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

 गांजा और नकदी के साथ युवक को पकड़ा

कुंडा, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नवाबगंज पुलिस ने गांजा, नकदी संग युवक को गिरफ्तार किया है। नवाबगंज एसओ संतोष सिंह टीम के साथ रविवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सेवक बाबा थाना बरियावां के पास एक युवक गांजा के साथ खड़ा है। पुलिस टीम पहुंची तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अजय सोनकर उर्फ बबलू निवासी आलापुर नवाबगंज के पास से पुलिस ने एक किलो 150 ग्राम गांजा, बिक्री के 600 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में भेजा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।