मां ज्वालादेवी मंदिर में लगी रही कतार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा की पूजा मां कात्यायनी देवी के स्वरूप में की गई। सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोर में शृंगार पूजन के बाद भक्तों ने कतार में लगकर दर्शन-पूजन किया। अन्य देवी धामों में भी भक्तों ने मां के पूजन अर्चन में भाग लिया।

मां ज्वालादेवी मंदिर में लगी रही कतार

कुंडा/हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा देवी की पूजा मां कात्ययानी देवी के स्वरुप में की गई। सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर पूरे दिन भीड़ रही। मंगलवार को भोर में शृंगार पूजन के बाद जब मंदिर का पट खुला तो श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर दर्शन-पूजन किया। मां नायर देवी धाम हीरागंज, मां भद्रकाली देवी धाम बाबागंज, मां पटना देवी धाम पटना, मां कामाक्षी देवी धाम कमासिन, मां चामुंडा धाम पंवासी, मां फूलमती देवी धाम बिसिहिया, मां काली देवी धाम कुंडा, माता मैया धाम परियावां, मां वैष्णो देवी धाम मिश्रपुर में भी मां के पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।