Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsNational Unity Day Celebrated in Honor of Sardar Vallabhbhai Patel
अफसरों और कर्मचारियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

अफसरों और कर्मचारियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

संक्षेप: Pratapgarh-kunda News - लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती शुक्रवार को पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सच्चाई की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह शपथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए है। सरदार पटेल का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।

Fri, 31 Oct 2025 10:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती शुक्रवार को पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष के चित्र पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद मौजूद अफसरों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने राष्ट्र के प्रति एकता और अखण्डता की शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से ही संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल का अप्रतिम योगदान है। देश की आजादी के आन्दोलन में सरदार पटेल ने बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदान किया था। इस दौरान एडीएम आदित्य प्रजापति, सीआरओ अजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।