अनवर हॉकी सोसाइटी टीम बनी विजेता
Pratapgarh-kunda News - जिला खेल कार्यालय ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की। अनवर हाकी सोसाइटी ने जीत हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया शपथ दिलाई और विभिन्न योजनाओं की जानकारी...
जिला खेल कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। अनवर हाकी सोसाइटी ने खेला इंडिया सेंटर को हराकर जीत हासिल की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के विजयंत खंड स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उपस्थित सभी खेल प्रेमियों को फिट इंडिया शपथ दिलाई। सरकार की ओर से चलाई जा रही खेल और खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रदेश के नवनियुक्त सहायक प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली और जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने संयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता को पुरस्कृत किया।

हॉकी संघ के सचिव आजम अली ने जिले के समस्त राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में अब्दुल हक, मोहम्मद अहद, शरीक अहमद, मृत्युंजय प्रताप सिंह, पवन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संचालन उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने किया। इस मौके पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव विनोद यादव, जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव अखिलेश सिंह, राम कुमार सिंह जिला खोखो संघ के अध्यक्ष व जिला व्यायाम शिक्षक प्रतापगढ़, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, खेल शिक्षक पवन सिंह, सुशील सिंह, कपिल कुमार, विमल कुमार व शकुंतला शुक्ला, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




