Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsNational Lok Adalat Inaugurated in Pratapgarh Over 1 4 Lakh Cases Resolved
राष्ट्रीय लोक अदालत में 142139 वाद निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में 142139 वाद निस्तारित

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन हुआ। न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अदालत की शुरुआत की। लोक अदालत में कुल...

Sep 13, 2025 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

प्रतापगढ़, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर अदालत की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि समझौता से न्यायिक अधिकारी अधिक से अधिक वाद का निस्तारण कराने पर जोर दें। संयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव कविता कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन, संचालन एडीजे आकाश ने किया। रविवार सुबह कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में कुल 1,42,139 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 2734 फौजदारी वाद, 19 एनआई एक्ट, 38 मोटर दुर्घटना वाद, 57 वैवाहिक वाद, 403 सिविल वाद, 1088 बैंक ऋण, 6 बीएसएनएल एवं स्थायी लोक अदालत के 8 वाद, उपभोक्ता फोरम के 9 वाद, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से 1,28,146 मामले एवं यातायात पुलिस की ओर से 9,631 ई-चालान वादों का निस्तारण किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें