पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - लक्ष्मणपुर में पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाले आनंद कुमार का शव सोमवार सुबह पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। आनंद और उसकी पत्नी के बीच एक साल से अलगाव चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पांच साल पहले गांव की युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक का शव सोमवार सुबह 100 मीटर दूर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजन हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लीलापुर थाना खेत्र के वासूपुर पौड़ियान निवासी वैद्यनाथ के दो बेटों में छोटे 25 वर्षीय आनंद कुमार जोशी ने करीब पांच साल पहले गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन एक साल से दोनों में अलगाव हो गया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीण खेत जाने के लिए निकले तो गांव से करीब 100 मीटर दूर आनंद कुमार का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकते देखा।

कुछ ही देर में उसकी मां सहित परिवार के अन्य लोग पहुंचे और वे हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर एसओ अमलाशंकर यादव पहुंचे। वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।