Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsMysterious Death of Young Man in Fire Incident Raises Questions of Love Affair or Suicide
पेट्रोल की आग में झुलसे युवक ने दम तोड़ा

पेट्रोल की आग में झुलसे युवक ने दम तोड़ा

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में 23 वर्षीय सूरज पटवा की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई। ई-रिक्शा से घर लौटते समय पेट्रोल की आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। सूरज की मौत के बाद उसकी बूढ़ी मां का रो-रो कर हाल बेहाल है। यह मामला प्रेम प्रसंग या आत्महत्या का रहस्य बन गया है।

Dec 31, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

कुंडा, संवाददाता। ई-रिक्शा से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान बेटे के मौत की खबर मिलते ही बूढ़ी मां का रो रो कर हाल बेहाल है। हत्या या आत्महत्या की चर्चा के बीच युवक की मौत रहस्य बनकर रह गई। युवक के मोबाइल पर एक युवती की डीपी लगी होने से लोग अब उसे प्रेम प्रसंग का मामला सच होने की बात सामने आ रही है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज बाजार गांव निवासी शंकरलाल पटवा का 23 वर्षीय बेटा सूरज पटवा रविवार की देर शाम उस समय पेट्रोल की आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। तभी वह खूनी चौराहा कुसेमर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रुप से आग की चपेट मे आने से झुलस गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज को सीएचसी भेजा और अधजले ई-रिक्शा को थाने ले गई। सीएचसी से उसे गंभीर हालत में इलाज को प्रयागराज ले गए। बुधवार को एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत की खबर घर पहुंचते ही उसकी बूढ़ी मां का रो रो कर हाल बेहाल है। सूरज की मौत प्रेम प्रसंग में आत्म हत्या करने या प्रेम प्रसंग से परेशान लोगो के हत्या किए जाने का मामला रहस्य बनकर रह गया। पुलिस की जांच में ही मामले की सच्चाई खुल सकती है। युवक के शव का पोस्टमार्टम प्रयागराज में हो रहा है। एसओ मनोज कुमार तोमर का कहना है कि आग से झुलसे युवक सूरज की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।