संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
Pratapgarh-kunda News - संग्रामगढ़ के चौरंग गांव में 19 वर्षीय साक्षी मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। साक्षी बीते कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

संग्रामगढ़/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को खबर दिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भट्ट का पुरवा चौरंग गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा की 19 वर्षीय बेटी साक्षी मिश्रा मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार को जब वह देर तक नहीं उठी तो परिजन पहुंचे तो वह अपने कमरे में मृत पाई गई। युवती के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो साक्षी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी।
परिजन बगैर पुलिस को खबर दिए शव का अंतिम संस्कार करने मानिकपुर लेकर चले गए। एसओ मनोज कुमार तोमर ने कहा कि लोगों से जानकारी मिलने पर हल्का दरोगा को मौके पर भेजा तो परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार को जा चुके थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


