छप्पर में सो रहे वृद्ध की हत्या
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के अंतू में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। 70 वर्षीय बाबूलाल गौतम अपने घर से 50 मीटर दूर छप्पर में सो रहे थे। तंबाकू लेने पहुंचे युवक ने शव देखा। प्रारंभिक जांच में गला दबाने की बात सामने आई...

अंतू (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। घर के बाहर छप्पर मे सो रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई। सुबह एक युवक तंबाकू लेने पहुंचा तो उसका शव देखा। खून के छींटे देख लोग उसकी धारदार हथियार से हत्या की बात कहने लगे। पोस्टमार्टम के बाद गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। बगल में रहने वाला बेटा दो दिन पहले मारपीट करने वाले पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाने लगा। हालांकि बाद दामाद ने अज्ञात के खिलाफ के दर्ज कराया। पुलिस बेटे और बहू से मारपीट करने वाले पड़ोस के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी 70 वर्षीय बाबूलाल गौतम खेती करता था। वह अपने बेटे, बहू से अलग 50 मीटर दूर छप्पर में रहता था। बेटा जीतलाल अपनी पत्नी मनीषा, एक बेटे और चार बेटी के साथ घर में रहता है। बाबूलाल अपना भोजन भी खुद ही बनाता था। शनिवार सुबह गांव का एक युवक बाबूलाल से तम्बाकू मांगने गया तो उसका शव चारपाई पर पड़ा देखा। परिवार और गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कान और गले के पास खून देख लोग धारदार हथियार से हत्या की बात कहने लगे। सूचना पर अंतू पुलिस के साथ ही एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण वैश भी पहुंचे। परिवार के लोगों के साथ ही गांव वालों से भी बातचीत की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया। मृतक के बेटे जीतलाल ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोस के लोगों उससे मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था लेकिन कार्रवाई न करन के कारण आरोपी धमकी दे रहे थे। उसकी पत्नी ने थाने के दरोगा को फोनकर हत्या की आशंका भी जताई थी। वह मारपीट करने वालों पर हत्या करने की आशंका जता रहा था। हालांकि देहात कोतवाली क्षेत्र के धनीपुर बहलोलपुर से पहुंचे बाबूलाल के दामाद रावेन्द्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
...
इनका कहना है
अंतू में सोते समय वृद्ध की हत्या की गई है। वह बेटे और बहू से अलग छप्पर में रहता था। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
दुर्गेश सिंह, एएसपी पूर्वी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


