ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाबसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनावी सभा

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनावी सभा

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि गरीबों की तरक्की के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। कांशीराम ने जीवनभर गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके मिशन को मायावती ने आगे बढ़ाया। सोमवार को...

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनावी सभा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 15 Oct 2019 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि गरीबों की तरक्की के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। कांशीराम ने जीवनभर गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके मिशन को मायावती ने आगे बढ़ाया। सोमवार को सदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रतापगढ़ सिटी में मुनकाद अली ने जनसभा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। बसपा के रहते कोई भी तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के हाशिए पर काबिज वर्ग साथ दें तो तस्वीर कुछ और ही होगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कि बेरोजगारी, अपराध, बदहाली का राज है। व्यापारी वर्ग व्यापार चौपट होने से परेशान है। पूरे देश में मंदी का दौर है। सभी को देश बचाने के लिए आगे आना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने चमनगंज बाजार व कटरा मेंदनीगंज में भी सभा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें