ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़: पालिका और तीन नगर पंचायतों में भाजपा का परचम

प्रतापगढ़: पालिका और तीन नगर पंचायतों में भाजपा का परचम

निकाय चुनाव में प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद उसके नाम रहे। तीन नगर पंचायतों में निर्दलीयों ने बाजी मारी जबकि कांग्रेस व सपा के खाते...

प्रतापगढ़: पालिका और तीन नगर पंचायतों में भाजपा का परचम
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 02 Dec 2017 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

निकाय चुनाव में प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद उसके नाम रहे। तीन नगर पंचायतों में निर्दलीयों ने बाजी मारी जबकि कांग्रेस व सपा के खाते में एक-एक नगर पंचायत आई।

नगर पालिका बेल्हा में तीन बार अध्यक्ष रहे हरिप्रताप सिंह की पत्नी भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें 10843 वोट मिले। सपा की गीता मिश्रा 8600 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। कटरा मेदनीगंज नगर पंचायत में सपा की जुबैदा खातून ने सदर विधायक संगमलाल गुप्ता की चाची भ्राजपा प्रत्याशी जानकी देवी को हरा दिया। जुबैदा को 1299 और जानकी देवी को 847 वोट मिले। वहां जानकी देवी के पति रामकिशोर साहू निवर्तमान अध्यक्ष हैं। सिटी नगर पंचायत में निर्दलीय अनिल कुमार मौर्य 1773 वोट पाकर अध्यक्ष बने। 1430 वोट पाकर सपा के जकी खान दूसरे नंबर पर रहे। निवर्तमान चेयरमैन ऊषा देवी के पति रामजतन मौर्य तीसरे नंबर पर रहे। अंतू में ड्टााजपा के अशोक कुमार गुप्ता 1498 वोट पाकर अध्यक्ष बने। वहां निर्दलीय कैलाश मौर्य 809 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। पट्टी में ड्टााजपा प्रत्याशी खेदनलाल जायसवाल 2766 मत पाकर अध्यक्ष बने। निर्दलीय कमलापति 1327 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

कुंडा के निवर्तमान अध्यक्ष गुलशन यादव की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी सीमा यादव 7482 वोट पाकर अध्यक्ष बनीं। वहां 2670 वोट पाकर निर्दलीय दीपा जायसवाल दूसरे नंबर पर रहीं। भाजपा की सती देवी को 296 वोट मिले। मानिकपुर के निवर्तमान अध्यक्ष रामनरेश फौजी चुनाव हार गए। वहां निर्दलीय अबू जैद 2475 वोट पाकर अध्यक्ष बने। रामनरेश फौजी को 1448 वोट मिले। नवसृजित नगर पंचायत लालगंज में कांग्रेस की अनीता द्विवेदी 3459 वोट पाकर अध्यक्ष बनीं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय इंदू सिंह को 2451 वोट मिले। रानीगंज में पहली बार हुए चुनाव में भाजपा की मीरा गुप्ता काफी कडे़ मुकाबले में जीत दर्ज कर सकीं। उन्हें 1796 वोट मिले। बसपा की आयशा बानो 1757 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें