Pratapgarh Kunda News: चार लोगों को जहरीले जंतु ने काटा

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: कुंडा क्षेत्र में रविवार को कई लोगों को जहरीले जंतु ने काट लिया। कटरा गांव की शशिकला, लरु गांव के त्रिभुवन सिंह, भिखई का पुरवा की रेखा देवी और शुक्लन का पुरवा की कामना देवी को रात में यह समस्या हुई। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Pratapgarh Kunda News: चार लोगों को जहरीले जंतु ने काटा

Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी राम लखन की 36 वर्षीय पत्नी शशिकला को रविवार शाम करीब चार बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कोतवाली के लरु गांव निवासी हरिहर सिंह के 65 वर्षीय बेटे त्रिभुवन सिंह को रविवार रात करीब सात बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के भिखई का पुरवा गांव निवाीस अमरनाथ की 35 वर्षीय पत्नी रेखा देवी को रविवार रात करीब नौ बजे घर में काम करने के दौरान किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हथिगवां थाना क्षेत्र केशुक्लन का पुरवा गांव निवासी राम धन यादव की 35 वर्षीय पत्नी कामना देवी को रविवार रात करीब 9 बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।

थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: चार लोगों को जहरीले जंतु ने काटा