Pratapgarh Kunda News: बाइक की टक्कर से मवेशी की मौत, दो युवक घायल
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर में सोमवार शाम एक बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार शनि पाल और विशाल कुमार रामगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक मवेशी से टकराई। टक्कर में मवेशी की मौत हो गई और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। थाना क्षेत्र के पूरे कोलाहन निवासी शनि पाल और मदाफरपुर के विशाल कुमार सोमवार शाम रामगंज बाजार से बाइक से अपने घर जा रहे थे। कोहंडौर कस्बे में सड़क पार कर रही मवेशी से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पंहुचे एसओ अनुपम त्रिपाठी ने दोनों घायलों को सीएचसी कोहंडौर पहुंचाया।


