मां-बेटे की मौत, 118 नए कोरोना संक्रमित मिले
एक कर्मचारी सहित जिले के 118 नए लोगों में गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि की गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14640 हो गई है। इसमें से 169 की मौत हो...
कुंडा इलाके के कोरोना संक्रमित मां-बेटे की दो घंटे के अंतराल पर प्रयागराज में बुधवार रात मौत हो गई। रोडवेज के एक कर्मचारी सहित जिले के 118 नए लोगों में गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि की गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14640 हो गई है। इसमें से 169 की मौत हो गई है, जबकि 12190 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।
कुंडा के फरेदूपुर की एक बुजुर्ग महिला में आठ मई को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। महिला के संपर्क में आकर बेटा भी संक्रमित हो गया था। उसे भी प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। आठ मई की रात दो घंटे के अंतराल में दोनों ने दम तोड़ दिया था। गुरुवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर आने के बाद अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की।
इधर, रोडवेज डिपो में कार्यरत एक कर्मचारी सहित शहर के 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। कुंडा के सात व रानीगंज के नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अंतू के छह व पट्टी के 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। लालगंज के 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।