विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री
Pratapgarh-kunda News - संग्रामगढ़ के शीतला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृ दिवस सप्ताह के तहत बाल सभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ यादव ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान की और गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत राशन कार्ड बनवाने की सुविधा दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
संग्रामगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ के पूरे छत्तू स्थित शीतला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृ दिवस सप्ताह के तहत बाल सभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ यादव ने विद्यालय के विद्यार्थियों को पेन, कॉपी,साबुन, मंजन समेत अनेक शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय, दिव्यांग परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को राशन कार्ड बनवाने को ऑनलाइन आवेदन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम समुझ यादव, राम चन्द्र, राम सिंह, विकास कुमार, नन्हेंलाल, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


