पीआरडी जवान को टक्कर मारने वाले पर केस
Mar 08, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के सरुआ जमेठी गांव में नथिया देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि 2 मार्च को उनके बेटे रमाशंकर को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी। यह हादसा शेरगढ़ चौराहा के पास हुआ, जिससे रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नथिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के सरुआ जमेठी गांव निवासी नथिया देवी पत्नी श्रीनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो मार्च की शाम करीब तीन बजे उसका बेटा रमाशंकर अपनी बहन के घर चकिया से अपने घर लौट रहा था। शेरगढ़ चौराहा साहू ब्रेकरी के पास बेकाबू बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता नथिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


