ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा-सम्मान की भावना मजबूत हुई

मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा-सम्मान की भावना मजबूत हुई

मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर...

मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर...
1/ 3मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर...
मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर...
2/ 3मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर...
मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर...
3/ 3मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 27 Jan 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मिशन शक्ति से महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन की भावना मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं का संगठन बनाकर उन्हें स्वाभिमान दिलाने का कार्य किया गया है। यह बातें मंगलवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेने के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती) ने कहीं।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1930 को रावी नदी के तट पर हिन्दुस्तान के वीरों ने लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने का सपना देखा था, वह 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने व 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अंगीकरण के साथ पूरा हुआ। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सौर आधारित चरखों के संचालन को मान्यता देते हुए अनुदान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्यामशंकर शुक्ल (श्याम) और आभार प्रदर्शन एसपी शिवहरि मीणा ने किया। सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजकुमार पाल, विश्वनाथगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, डीएम डॉ. नितिन बंसल, सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र (सौरभ), दिनेश शर्मा, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।

परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित : कैबिनेट मंत्री को मिशन शक्ति के तहत महिला सिपाहियों की टोली ने सलामी दी। पहली टोली की कमांडर तनु उपाध्याय, दूसरी की सरस्वती निगम, तीसरी टोली की कमांडर रजनी सिंह रहीं। कैबिनेट मंत्री ने तीनों टोलियों का अवलोकन करने के बाद परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला सिपाहियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी को प्रशंसा पत्र व डीजीपी मेडल दिया गया। शराफत उल्ला बैंड कमांडर, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, एनसीसी, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस रेडियो, फायर ब्रिगेड, यातायात पुलिस, स्वाट टीम, गरुण वाहिनी दस्ता व परेड में शामिल दस्ते का नेतृत्व करने वालों को सम्मानित किया गया।

शहीद के परिजनों को सम्मानित किया : कैबिनेट मंत्री ने चीन बार्डर पर शहीद हुए गोंड़े के नायब सूबेदार सुधाकर सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सैनिक जिले के लिए गौरव हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा : गणतंत्र दिवस पर समारोह में छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, लोकगीत सुनकर लोग वाह-वाह कर उठे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें