ईंट-भट्ठे पर गया युवक लापता
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडामहेशगंज थाना क्षेत्र के पनवरिया रायगढ़ गांव के निवासी छेदीलाल गौतम फरवरी में अपने बहनोई के साथ अजमेर में काम करने गए थे। ईंट-भट्ठा बंद होने पर 1 जून को सियालदह एक्सप्रेस से घर लौटते समय यदमपुरा में ट्रेन रुकी। वहां उतरने के बाद वह लापता हो गए। पुलिस को तहरीर दी गई है।

हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के पनवरिया रायगढ़ गांव निवासी राजाराम का बेटा छेदीलाल गौतम बदगवां गांव निवासी अपने बहनोई पुत्तीलाल गौतम के साथ फरवरी में अजमेर स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था। भट्ठा बंद होने पर एक जून को वह सियालदह एक्सप्रेस से घर के लिए चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बताते हैं कि टूंडला के पहले यदमपुरा में ट्रेन रुकी तो वहीं पर उतरा तो लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगने पर लापता युवक के बहनोई पुत्तीलाल गौतम ने पुलिस को तहरीर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


