ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाश्रमिकों के लिए सरकार की 18 योजनाएं : स्वामी प्रसाद

श्रमिकों के लिए सरकार की 18 योजनाएं : स्वामी प्रसाद

प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चला रही है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए संकल्पित है। वह शुक्रवार को महुली मंडी में...

प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चला रही है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए संकल्पित है। वह शुक्रवार को महुली मंडी में...
1/ 2प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चला रही है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए संकल्पित है। वह शुक्रवार को महुली मंडी में...
प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चला रही है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए संकल्पित है। वह शुक्रवार को महुली मंडी में...
2/ 2प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चला रही है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए संकल्पित है। वह शुक्रवार को महुली मंडी में...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 21 Sep 2019 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चला रही है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए संकल्पित है। वह शुक्रवार को महुली मंडी में श्रमिक पंजीयन व हितलाभ वितरण समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के परिवार के हित की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें पंजीयन कराना जरूरी है। पंजीयन फीस पहले 100 रुपये थी। अब इसे घटकर 40 रुपये कर दिया गया है। जिले में 16 फरवरी 2020 को श्रम विभाग की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 65 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक में कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीयन किया जाए।

सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, मजदूर, व्यापारी सबके कल्याण के लिए योजनाएं संचालित हैं। विश्वनाथगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने भी लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। जिलाधिकारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि जिले के 882 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 1.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति का प्रमाणपत्र जारी किया गया है। इसकी धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। संचालन उपश्रमायुक्त प्रयागराज राकेश द्विवेदी ने किया। कैबिनेट मंत्री ने श्रमिकों को उनके लाभ की योजनाओं का प्रमाणपत्र वितरित किया। समारोह में लगे कैंप में 1172 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सीडीओ डीपी सिंह, एसडीएम सदर विजयपाल सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक श्रमायुक्त फतेहपुर सुविज्ञ सिंह, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, पवन गौतम, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें