पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
नगर पंचायत मानिकपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू की अगुवाई में नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचा
नगर पंचायत मानिकपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू की अगुवाई में नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर जितेन्द्र मिश्रा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। कालाकांकर में बीडीओ सत्यनारायण, प्रधान मनीष सिंह के साथ संयुक्त रूप से खेल के मैदान में पौधरोपण किया। फलदार और छायादार पौधे रोपने के साथ ही ग्रामीणों से पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर काजू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत सचिव उर्मिला यादव आदि मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर संग्रामगढ़ थाने में एसओ मनोज कुमार तोमर, महेशगंज में एसओ संदीप कुमार तिवारी की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया।
फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


