ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडातेज हवा और बादल से लुढ़का पारा

तेज हवा और बादल से लुढ़का पारा

पछुआ हवा की तेज चाल और बादल की वजह से रात व दिन के तापमान में गिरावट हुई है। दिनभर बादल और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। कई बार काले बादल आसमान में...

तेज हवा और बादल से लुढ़का पारा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 16 Jun 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पछुआ हवा की तेज चाल और बादल की वजह से रात व दिन के तापमान में गिरावट हुई है। दिनभर बादल और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। कई बार काले बादल आसमान में छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।

मंगलवार शाम से ही पछुआ हवा तेज चलने लगी। रात में भी हवा की रफ्तार अधिक रही। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत रही। न्यूनतम तापमान 25.6 से फिसलकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। बुधवार सुबह भी बादल बने रहे। हालांकि आठ बजे के बाद धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर बादल और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। धूप की वजह से दोपहर में कुछ देर के लिए उमस रही लेकिन तेज हवा से लोगों को राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान 31.0 से फिसलकर 29.0 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीणा ने बताया कि पछुआ हवा चल रही है और आसमान में बादल भी बने हैं। ऐसे हालात में आगे के दिनों में बारिश हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें