ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाधूप से उछला पारा, गलन से दिन में राहत

धूप से उछला पारा, गलन से दिन में राहत

तीन दिन से शीतलहरी से जूझ रहे लोगों को रविवार को कुछ राहत मिली। सुबह तो ठंड अधिक रही लेकिन धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य होता गया। दोपहर में लोग...

धूप से उछला पारा, गलन से दिन में राहत
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 17 Jan 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिन से शीतलहरी से जूझ रहे लोगों को रविवार को कुछ राहत मिली। सुबह तो ठंड अधिक रही लेकिन धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य होता गया। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकल धूप का आनंद उठाते दिखे। मौसम में बदलाव होने से रात व दिन के तापमान में उछाल हुआ है।

शनिवार शाम से ही घना कोहरा बना रहा। आलम यह रहा कि बेहद नजदीक भी नहीं दिख रहा था। ऐसे हालात में हाईवे पर जहां-तहां भारी वाहन खड़े रहे। छोटे वाहन व दोपहिया किसी तरह घने कोहरे के बीच सफर बेहद धीमी रफ्तार में पूरा करने की जद्दोजहद करते दिखे। रविवार सुबह भी भीषण ठंड रही लेकिन सुबह धूप खिली तो दिन चढ़ने के साथ ही तल्खी भी बढ़ने लगी। हवा की रफ्तार शनिवार रात से ही बेहद धीमी हो गई थी। इससे रात के तापमान में मामूली उछाल देखा गया। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 15.5 से उछलकर 18.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवा की रफ्तार बेहद कम होने से रात के तापमान में उछाल हुआ। दिन में धूप और हवा की धीमी रफ्तार से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ। अगर पुरवा की रफ्तार न बढ़ी तो आगे के दिनों में शीतलहरी से लोगों को राहत मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें