ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडादो दिन में 10 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

दो दिन में 10 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

रिमझिम फुहारों ने रात और दिन के तापमान में गिरावट की है। दिन के पारे में 10 तो रात के पारे में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी हुई...

दो दिन में 10 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 05 Jun 2020 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

रिमझिम फुहारों ने रात और दिन के तापमान में गिरावट की है। दिन के पारे में 10 तो रात के पारे में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी हुई है।

बीते 10 दिन से पुरवा हवा चल रही थी। दिन में तेज धूप और पुरवा के कारण गर्मी और उमस में लगातार इजाफा हो रहा था। गुरुवार रात से अचानक पछुआ हवा चलने लगी। इससे बारिश के साथ ही बादल भी बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 10 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीणा ने बताया कि धूप न होने और रिमझिम फुहार से मौसम अच्छा हो गया है। अब आगे गर्मी पड़ने की संभावना न के बराबर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें