ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामीनू बनीं बेलखरनाथ धाम ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष

मीनू बनीं बेलखरनाथ धाम ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष

खूझीकला की नवनिर्वाचित प्रधान मीनू सिंह को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों की शुक्रवार को...

मीनू बनीं बेलखरनाथ धाम ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 04 Jun 2021 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

खूझीकला की नवनिर्वाचित प्रधान मीनू सिंह को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों की शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर हुई बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रसोईया के ग्राम प्रधान रणजीत सिंह ने रखा। इस पर सभी प्रधानों ने अपनी सहमति जताई।

इसी तरह चंदभान सरोज उपाध्यक्ष, पूनम सिंह महामंत्री, राजेश सरोज कोषाध्यक्ष, भारत सिंह संगठन मंत्री एवं सीमा विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने बधाई देते हुए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती) के प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने ब्लॉक अध्यक्ष मीनू सिंह को मनोनयन पत्र भी सौंपा। इस मौके पर सुशील सिंह, लवलेश पांडे, सुरेश सिंह, सलमान खान, सुनीता देवी, श्यामा देवी, राजकुमार जायसवाल, चंद्रभान सरोज, व्यापारी प्रजापति, अरुण प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, अनिल सिंह, बबलू सिंह, राजेश सिंह, दिनेश कुमार सरोज, रजिया खातून, चन्द्रमणि मिश्रा, अशोक जायसवाल, पूनम सिंह, अनारा, विकास यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें