Pratapgarh Kunda News: शार्ट सर्किट से मैरिज हॉल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाया

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र में राजापुर गांव के मैरिज हॉल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी। आग जनरेटर कक्ष में बिजली के केबल से भड़की, जो तेजी से पूरे हॉल में फैल गई। इस हादसे में गद्दे, रजाइयां और अन्य सामान जल गए, जिससे संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

Pratapgarh Kunda News: शार्ट सर्किट से मैरिज हॉल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाया

Pratapgarh Kunda News: रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित मैरिज हॉल में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जनरेटर कक्ष में बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते मैरिज हॉल के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मैरिज हॉल में रखे गद्दे, रजाइयां सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। जिससे संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही संचालक ने तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।