Pratapgarh Kunda News: कारखाने पर गिरा बरगद का पेड़, बाल-बाल बचे दंपती
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर में जमुना प्रसाद जायसवाल का आटा चक्की पास एक बड़ा बरगद का पेड़ बारिश के दौरान गिर गया। यह घटना सुबह हुई जब जायसवाल दंपती वहाँ बैठ थे, लेकिन समय पर बाहर निकलने से वे बच गए। पेड़ के गिरने से पूरा कारखाना धराशायी हो गया।

Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के बजहाभीट नहर चौराहे के पास जमुना प्रसाद जायसवाल का आटा चक्की का कारखाना है। कारखाने के पास बरगद का एक भारी भरकम पेड़ जो बरसात के दौरान भरभराकर कारखाने पर गिरा तो पूरा कारखाना धराशायी हो गया। कुछ देर पहले तक जमुना प्रसाद जायसवाल अपनी पत्नी के साथ वहीं बैठे थे। लेकिन अचानक दोनों लोग कारखाने से बाहर निकलकर छप्पर में जा बैठे। उनके कारखाने से निकलते ही बरगद का पेड़ गिरा तो कारखाना धराशायी हो गया। जिससे दंपती बाल-बाल बच गया।


