ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन हिरासत में

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन हिरासत में

एक विवाहिता ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके भाई ने इस मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति, ससुर और जेठानी को हिरासत...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 27 Jan 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

एक विवाहिता ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके भाई ने इस मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति, ससुर और जेठानी को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके के लोग शव लेकर घर चले गए।

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बदल निवासी कंचन देवी (24) की शादी एक साल पहले कोहंडौर के पूरे दयाल निवासी आशीष मिश्र के साथ हुई थी। सोमवार रात कंचन का शव घर के भीतर फांसी पर लटका मिला। सूचना पाकर कंचन का भाई वीरेंद्र पहुंचा और ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाने लगा। उसने थाने में पति आशीष, ससुर हरिश्चंद और जेठानी बिंदू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। एसओ रतनलाल कनौजिया ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपित निगरानी में हैं। वे अपने घर भी जाते हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें