भगवान राम का बाण लगते ही धू-धू कर जला बालि

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - मानिकपुर में बालिवध के मेले के अंतिम दिन भगवान राम ने बालि का वध किया। जैसे ही भगवान राम का बाण चला, बालि का पुतला पटाखों के बीच जल उठा। मेले की रोशनी और पटाखों की आवाज देर रात तक गूंजती रही। इस अवसर...

 भगवान राम का बाण लगते ही धू-धू कर जला बालि

मानिकपुर। मानिकपुर के दो दिवसीय बालिवध के मेले के अंतिम दिन भगवान राम ने बालि का वध कर मेले का समापन किया। भगवान राम का बाण लगते ही मैं बैरी सुग्रीव पियारा, कारण कौन नाथ मोहिं मारा के आर्तनाद के साथ बालि का पुतला तेज पटाखों के बीच धू-धू कर जल उठा। पुतले के जलने की रोशनी, पटाखों की आवाज देर रात तक दूर तक गूंजती रही। मेले में आयोजित नौटंकी का भी आनंद लिया। इस मौके पर भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, राम भरोस मिश्र, शिक्षक श्यामलाल वर्मा, शिव शंकर मौर्या, शैलेश शर्मा, राजेश मौर्या, महेश कुमार, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।