Pratapgarh Kunda News: बाइक सवार को बचाने में पोल से टकराई चौकी इंचार्ज की कार

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: गुरुवार रात मंगरौरा चौकी के इंचार्ज विवेक यादव की कार मदाफरपुर के पास एक बाइक सवार को बचाने में असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में पोल टूट गया और कार पलट गई, लेकिन इंचार्ज गंभीर घायल नहीं हुए। स्थानीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कर उन्हें बाहर निकाला।

Pratapgarh Kunda News: बाइक सवार को बचाने में पोल से टकराई चौकी इंचार्ज की कार

Pratapgarh Kunda News: मंगरौरा चौकी इंचार्ज की कार गुरुवार रात मदाफरपुर के पास सड़क पर आए बाइक सवार को बचाने में असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल टूट गया और कार पलट गई। मौके पर पहुचे लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उन्हें बाहर निकाला। हादसे में वह बाल बाल बच गए। चौकी इंचार्ज विवेक यादव रात करीब साढ़े 10 बजे मदाफरपुर से आगे मोड़ पर पहुंचे थे, तभी उनके आगे जा रहा बाइक सवार दाहिने घूम गया। उसे बचाने में विवेक की कार सड़क किनारे पोल और पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इससे तार टूट गया। लोगों ने उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उन्हें बाहर निकाला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: बाइक सवार को बचाने में पोल से टकराई चौकी इंचार्ज की कार