Pratapgarh Kunda News: शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: बाघराय में करंट लगने से 54 वर्षीय पप्पू यादव की मौत हो गई। परिजनों ने विभागीय लापरवाही के कारण आक्रोश व्यक्त किया। पप्पू ने लोहे की सरिया उठाते समय लटकते विद्युत तार को छुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव ले गए।

शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई थी। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। रोते बिलखते परिजन शव अंतिम संस्कार को ले गए। बाघराय थानाक्षेत्र के लाल का पुरवा सिया गांव निवासी नोखेलाल यादव के 54 वर्षीय बेटे पप्पू यादव को शनिवार शाम पड़ोसी गांव केडवरिया में टीन शेड लगाने के लिए लोहे की सरिया उठाते समय करंट लग गया था। करीब 10 फिट की ऊंचाई पर लटक रहे विद्युत तार में सरिया छूने से उसे करंट लगा था और उसने मौके पर दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। रविवार शाम पोस्टमार्टम से शव घर आया तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लटकते तारों को दुरुस्त करने को कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को शृंग्वेरपुर ले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।