अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान
Pratapgarh-kunda News - अंतू के पदमपुर लंगड़ा का पुरवा निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार उसे निगरानी में रखता था, लेकिन वह भागकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। मालगाड़ी चालक ने घटना की सूचना दी और शव को अंतू पुलिस ने बाहर निकाला।
अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। मानसिक बीमारी से परेशान अधेड़ ने गांव के बाहर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी कुछ देर तक रुकी रही। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। अंतू थाना क्षेत्र के पदमपुर लंगड़ा का पुरवा निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र झाड़ू बेचने काम करता था। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। बताते हैं कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजन उसे अपनी निगरानी में घर में रखते थे। रविवार रात 10:30 बजे वह घर से भागकर करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित प्रतापगढ़ वाराणसी रेलमार्ग पर पहुंच गया। तभी उधर से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी।
चालक ने मालगाड़ी रोककर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के पहचान करने के बाद अंतू पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। इस दौरान मालगाड़ी करीब 20 मिनट तक खड़ी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



