एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी का सिर फोड़ा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़ के खरवई गांव के निवासी रामचंद्र मौर्य पर 13 जून को कार्यालय से घर लौटते समय एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। मामले में रामचंद्र ने अमित उर्फ भोदू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना देल्हूपुर के खरवई रोड पर हुई।

प्रतापगढ़। देल्हूपुर के खरवई गांव निवासी रामचंद्र मौर्य एसडीएम रानीगंज के कार्यालय में कर्मचारी है। वह 13 जून को कार्यालय से घर जा रहा था। आरोप है कि खरवई रोड पर लाला की दुकान के पास एक युवक ने ईंट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में देल्हूपुर के ही पुरैला गांव निवासी अमित उर्फ भोदू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


