किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
May 06, 2026 04:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर मनौरी गांव के निवासी शिव भजन कुमार के खिलाफ किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने उसे चौरही ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
कुंडा। कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर मनौरी गांव निवासी शिव भजन कुमार के खिलाफ मानिकपुर थाने में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। जिसे बुधवार को इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दरोगा अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ चौरही ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


