डीएम-एसपी ने देखी महाशिवरात्रि की तैयारियां

Feb 13, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व के लिए बाबा घुइसरनाथधाम में डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीएम-एसपी ने देखी महाशिवरात्रि की तैयारियां

प्रतापगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जिले के प्रमुख शिवालय बाबा घुइसरनाथधाम पहुंचकर डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने पूजा-अर्चना की और पर्व की तैयारियों जायजा लिया। अफसरों ने एसडीएम और सीओ से तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि महाशिवरात्रि पर्व जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मेले में सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, बैरीकैडिंग, फायर बिग्रेड, नदी के किनारे नाव व गोताखोर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण आदि के सम्बन्ध में निर्देश दिया।

इस दौरान एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsMahashivratri Preparations DM and SP Review Safety and Arrangements at Baba Guhaisarnath Dham
;;
;