शिवाला महोत्सव में रवि के गीतों पर झूमे लोग

Feb 15, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में महाशिवरात्रि पर पूरे ईश्वरनाथ स्थित शिवाला मंदिर में महोत्सव का आयोजन किया गया। इंडियन आइडल के प्रतिभागी रवि त्रिपाठी ने भक्ति गीत गाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने प्रदर्शन किया। आयुष्मान कार्ड बनाए गए और दंत शिविर का आयोजन किया गया। सभी योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

शिवाला महोत्सव में रवि के गीतों पर झूमे लोग

प्रतापगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर महोत्सव के दूसरे दिन इंडियन आइडल में प्रतिभागी रहे रवि त्रिपाठी ने मंच पर भक्ति गीत सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। आठवें शिवाला महोत्सव के सत्र में सांयकाल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देर तक जारी रही। एनवाईके के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ गायक शीतला ने गीतों की प्रस्तुति दी। रामनेवाज यादव ने विरहा की प्रस्तुति दी। आयुष्मान मित्रों की ओर से पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से निःशुल्क दंत शिविर लगाकर लोगों को दवाएं भी वितरित की गईं।

कृषि विभाग की ओर से किसानों को खेती की जानकारी दी गई। आयोजक परमानंद मिश्र, संयोजक शिवेश शुक्ल, संरक्षक दयाशंकर शुक्ल, भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य की ओर से सभी कलाकारों, चिकित्सक टीम और महोत्सव में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।